अखिल भारतीय व्यापार मंडल द्वारा हुआ तहरीर भोज का आयोजन

अखिल भारतीय व्यापार मंडल द्वारा हुआ तहरीर भोज का आयोजन

-:विज्ञापन:-




अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392747







 रायबरेली( बछरावां) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की बछरावां इकाई के द्वारा कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित कुशवाहा मार्केट के प्रांगण में तहरी भोज का आयोजन किया गयाl इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ विजयपाल यादव ने बताया कि अयोध्या में 500 वर्षों की प्रतिक्षा के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे, प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर आज हमारे व्यापार मंडल के द्वारा तहरी भोज तथा रविवार को दीपदान एवं सोमवार को भव्य शोभा यात्रा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगाl तहरी भोज के इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, मनोज मिश्रा, चंद्रप्रकाश गुप्ता, ओमिक सोनी, अमित वर्मा, राकेश सोनी, राजकुमार सोनी,भूपेश कुशवाहा, विकास सोनी, स्वप्निल गुप्ता, अंजनी कुमार गुप्ता, बब्बू बैटरी, सभासद राजकुमार सोनी, चिंटू सहित  व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ जन सहित आम जनमानस मौजूद रहाl