रायबरेली-गंगा एक्सप्रेस निर्माण में लगी आईटीडी कंपनी ने किसान के साथ कर दी बड़ी धोखाधड़ी , जानिए पूरा मामला

रायबरेली-गंगा एक्सप्रेस निर्माण में लगी आईटीडी कंपनी ने किसान के साथ कर दी बड़ी धोखाधड़ी , जानिए पूरा मामला

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली -गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी आईटीडी कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । कर्मचारियों ने भुगतान राशि के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करने और धनराशि गबन करने की शिकायत कोतवाली में की गई है ।
      पूरा मामला एक्सप्रेस वे किराए पर लगाए गए ट्रैक्टर भुगतान का है । क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर लबेदवा निवासी रमेश कुमार का कहना है कि उन्होंने अपना ट्रैक्टर गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी आईटीडी कंपनी में किराए पर लगाया था । जिसका भुगतान कुल 73 हजार रुपया कंपनी पर बकाया है । उसे इस भुगतान का एक चेक कंपनी द्वारा दिया गया । जब वह भुगतान हेतु बैंक गया तो पता चला कि चेक पर हस्ताक्षर फर्जी है । इसके बाद जब वह कंपनी के स्थानीय ऑफिस पहुंचा तो वहां के कर्मचारियों द्वारा उसे भुगतान देने के लिए बहाना बताया जा रहा है । लगातार कंपनी कार्यालय के चक्कर काटते काटते परेशान किसान ने बुधवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी है । पीड़ित ने बताया कि उसे आशंका है कि उसका भुगतान कंपनी से लेकर लोगों ने गबन कर लिया है । कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया है । बातचीत करके समस्या का समाधान कराया जायेगा।