Raibareli-एंटी भूमाफिया सेल कागजों पर , करोड़ों की बेस कीमती भूमि पर हो गया कब्जा,,,,?

Raibareli-एंटी भूमाफिया सेल कागजों पर , करोड़ों की बेस कीमती भूमि पर हो गया कब्जा,,,,?

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार- रायबरेली- मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंटी भू माफिया सेल मात्र कागजों पर ही सिमटती जा रही है। इनके बहादुर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्रवाई का चाबुक सिर्फ गरीबों पर ही चलता है। जबकि इसके इतर कस्बे के भूमाफियाओं ने राजस्व अधिकारियों से मिलकर ऊसर की बेशकीमती भूमि पर न सिर्फ कब्जा किया अपितु  कुछ लोगों नें कुछ हिस्सा बेच भी दिया। बची हुई ऊसर की भूमि को बेचने की योजना है। 
            भूमि गाटा संख्या 4210/0,2640 हेक्टेयर स्थित ग्राम ऊंचाहार को कस्बे दबंग भू माफियाओं ने दलबल और धन की जोर पर हथिया लिया। यह भूमि कस्बे से लगी हुई और ऊंचाहार – खरौली मार्ग पर होने के चलते बेशकीमती है। जिसके चलते भू माफियाओं की इस भूमि पर नज़र पड़ी और राजस्व अधिकारियों से मिलकर इस ऊसर की भूमि पर अवैध कब्जा कर किया और  बेंच रहे हैं। इस भूमि के आसपास भूमाफियाओं ने बैनामा लेकर इस काले कारनामे को अंजाम दिया है। 
तत्कालीन लेखपाल ने इसकी पैमाईश की तो भूमाफियाओं की पहुंच, प्रभाव और सफेदपोश नेताओं से मिलकर लेखपाल पर दबाव बना दिया। ऊसर की भूमि पर अवैध रूप से कब्ज़ा करके भूमि बेचने पर जनप्रतिनिधियों समेत ऊंचाहार वासियों में भारी आक्रोश है। भूमि कराने को लेकर कभी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच सकते हैं। वही अभी लोग इस जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे और अस्थानियं अधिकारी मौन आखिर क्यों,,,,?