रायबरेली- जब कोतवाली के रसोई घर को तोड़ते हुए अंदर घुस गई पुलिस जीप,,,,,

रायबरेली- जब कोतवाली के रसोई घर को तोड़ते हुए अंदर घुस गई पुलिस जीप,,,,,

-:विज्ञापन:-




         रिपोर्ट-सागर तिवारी

- गुरुवार सुबह की घटना , जीप में लगी थी चाबी 

  - कोतवाली सिपाहियों का खासकर बताया जा रहा कोहनूर, सुलहनामा वा तहरीर लिखने का कोतवाली में बैठे कर करता है कार्य,,,,? 

ऊंचाहार - रायबरेली - पुलिस जीप ने गुरुवार की सुबह कोतवाली परिसर में तांडव मचा दिया । अचानक स्टार्ट होकर जीप कोतवाली के रसोई घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई ।जिससे जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कोतवाली भवन की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है ।
    यह हादसा गुरुवार की प्रातः उस समय हुआ जब पूरा कोतवाली स्टाफ गस्त से वापस लौटकर गहरी नींद में था । कोतवाली की जीप रोज की तरह कोतवाली परिसर में रसोई घर के सामने खड़ी थी । जीप में चाबी लगी हुई थी । बताया जाता है कि इस बीच वहां सिपाहियों की सेविंग बनाने वाला कोहिनूर नाम का एक व्यक्ति पहुंचा और उसने जीप की चाबी घुमा दी । जिससे जीप स्टार्ट हो गई । जीप गियर में थी , इसलिए तेजी से जीप जाकर सामने दीवार से टकराई और दीवार व टीन शेड तोड़ते हुए अगली दीवार के पास जाकर रूप गई । अचानक हुई इस घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया। भागकर सिपाही और दरोगा मौके पर पहुंचे । गनीमत थी कि हादसा प्रायः हुआ , यदि यह घटना दिन में होती तो काफी जनहानि हो सकती है । गुरुवार को कोतवाली परिसर में स्थित काली माई मंदिर में बहुत भीड़ भी रहती है । 
   फिलहाल कोतवाली की दीवार और जीप को काफी क्षति हुई है । पुलिस ने जीप की चाबी घुमाने वाले कोहिनूर निवासी कंदरावा को हिरासत में लिया है।