Raibareli-आरएसएम ने मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Raibareli-आरएसएम ने मांगों को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-राहुल मिश्रा

मांग न पूरी होने पर 22 जून को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ करेगा धरना

रायबरेली-अपनी मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (आरएसएम) मांग न पूरी होने पर अब धरना प्रदर्शन करेगा। मंगलवार को एक फिर से आरएसएम के पदाधिकारियों ने बीएसए को 22 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा अगर मांग पूरी नहीं होती है तो फिर 22 जून को जिले में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

आरएसएम के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के खिलाफ 22 सूत्रीय शिक्षकों की समस्याओं के मांगो संबंध में बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया गया है। प्रदेश संगठन ने अंतिम बार पत्र भेजकर जल्द समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया है। उन्होंने बताया कि 21 जून को शांति मार्च शहीद चौक से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक निकाला जाएगा। 22 जून को एक दिवसीय सांकेतिक धरना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक मुख्य समस्याएं यथा पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, शिक्षकों के स्थानांतरण शिक्षकों को उपार्जित अवकाश, हॉफ डे लीव, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि आदि समस्याओं का  समाधान नहीं किया जा रहा है। 

आज ज्ञापन देने वालों में महामंत्री संजय कनौजिया, संगठन मंत्री मधुकर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश मौर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, जिलामंत्री शशि देवी, मीडिया प्रभारी जयकरन, संयुक्त महामंत्री हरिमोहन यादव, अनुराग मिश्रा, अनूप सिंह, अवनीश सिंह,बृजेन्द्र कुमार एवं रणविजय सिंह चौहान,राकेश गौतम,अखिलेश चौरसिया,दिनेश सिंह, पंकज सिंह, सौरभ सिंह, वीरेन्द्र प्रजापति,आलोक कुमार सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।