Raibareli-उपचुनाव में आज प्रधान पद के सात तो सदस्य के लिए तीन नामांकन.....

Raibareli-उपचुनाव में आज प्रधान पद के सात तो सदस्य के लिए तीन नामांकन.....

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637

ऊंचाहार-रायबरेली-ईश्वर दासपुर ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद शासन द्वारा उपचुनाव कराया जा रहा है। जिसमें पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को प्रधान पद के लिए सात तो वहीं सदस्य पद के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
        ईश्वरदास पुर ग्राम प्रधान रावेंद्र सिंह की आकस्मिक मृत्यु के बाद ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्त किया गया था। जिसके बाद शासन द्वारा उप चुनाव की घोषणा कर दी गई। जिसमें प्रधान पद के लिए शिवनायक साहू, बबली साहू, जितेंद्र सिंह, कांति सिंह, संगीता सिंह, संजय सिंह वहीं संगीता सिंह ने दो प्रतियों में नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य में आईमाजहानियां से रीना देवी, मनीपुर भटेहरी से राजेंद्र कुमार तथा सेमरी रनापुर से तारावती ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। रिटर्निंग अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 22 जुलाई को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जायेगा। चार अगस्त को मतदान व पांच अगस्त को कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती कराई जाएगी।