Raibareli-प्रिंस और श्रृष्टि का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन

Raibareli-प्रिंस और श्रृष्टि का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट - अनुज कौशल
सूंची - विकास खंड सलोन के अंतर्गत स्थित श्री आचार्य कुल नारायण शिक्षा संस्थान बघौला में पढ़ रहे दो छात्रों का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन श्रृष्टि पुत्री रामअवध और प्रिंस जयसवाल पुत्र विनोद का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन ।
शिक्षण संस्थान के प्रबंधक चंद्रधर पांडेय और प्रधानाचार्या प्रतिमा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चो का मुंह मीठा कराते हुए  आशीर्वाद दिया। बच्चो का सम्मान समारोह भी विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मौर्य ने बच्चों को आशीर्वाद दिया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुमन्त्र पांडेय सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।