Raibareli-भाजपा मंडल कार्यकारिणी एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक हुई सम्पन्न

Raibareli-भाजपा मंडल कार्यकारिणी एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक हुई सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

2024 में फिर बनेगी मोदी के नेतृत्व में सरकार : अजय त्रिपाठी*

भाजपा मंडल कार्यकारिणी एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक हुई सम्पन्न*

*झाऊखेड़ा स्थित शांति मेडिकल स्टोर में सम्पन्न हुई बैठक*

*बेनीमाधवगंज मंडल उपाध्यक्ष सुबोध कुमार बाजपेई ने किया कार्यक्रम का संचालन*

सरेनी-रायबरेली-गुरुवार को भाजपा बेनीमाधवगंज मंडल अध्यक्ष गोविंद सविता की अध्यक्षता में झाऊखेड़ा स्थित शांति मेडिकल स्टोर में मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केन्द्र संयोजकों की बैठक आहूत की गयी!इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के विधानसभा प्रभारी अजय त्रिपाठी शामिल हुए!बैठक कार्यक्रम में आगामी लोकसभा की तैयारियों पर गहन बातचीत हुई तथा रूपरेखा तैयार की गयी कि कैसे चुनाव में पार्टी को मजबूत किया जाये!विधानसभा प्रभारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि 2024 में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी!साथ ही साथ अजय त्रिपाठी ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने की वजह से विकास कार्यों की झड़ी लगी है!फ्री राशन से लेकर तमाम सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी!एक प्रश्न के उत्तर में अजय त्रिपाठी ने बिना नाम लिए कहा कि आज कल लोग भारत जोड़ो अभियान चला रहे हैं,उन्हें ये पता होना चाहिए भारत पहले से अखंड है और रहेगा!मोदी जी  सभी जाति धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं और वो लोग भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं!इस बार 2024 में भी विराट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार होगी!वहीं कार्यक्रम का संचालन बेनीमाधवगंज मंडल उपाध्यक्ष सुबोध कुमार बाजपेई ने किया!बैठक कार्यक्रम में जिला मंत्री ओंकार यादव,बेनीमाधवगंज मंडल महामंत्री गोविंद शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्राची उर्फ शालू,बेनीमाधवगंज मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा सरोज,शक्ति केंद्र संयोजक मुन्ना त्रिवेदी,सचिन,चितरंजन सिंह,धर्मेंद्र बाजपेई,जिला कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र विश्वकर्मा,धीरेंद्र सिंह,मंडल उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा,मुन्ना सिंह सहित तमाम भाजपा मंडल बेनीमाधवगंज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे!