रायबरेली-अधेड़ ने खाया कीटनाशक , हालत गंभीर

रायबरेली-अधेड़ ने खाया कीटनाशक , हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-



      रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली -एक अधेड़ ने किसी बात को लेकर घर में रखा कीटनाशक खा लिया । जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई है । उसको गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है ।
     मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सवैया धनी का है । गांव के राज मोहम्मद ने किसी बात से नाराज होकर घर में रखी कीटनाशक दवा को खा लिया । जिसके बाद उसको उल्टियां होने लगी । जब उसकी हालत काफी खराब हो गई , तब परिजन उसको लेकर सीएचसी पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसने कीटनाशक खाया है।  जिसे सुनकर परिजन दंग रह गए । उसका सीएचसी में इलाज किया जा रहा है । सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि एक अधेड़ को गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया है । उसने कीटनाशक दवा खा रखी है । उसका इलाज किया जा रहा है ।