रायबरेली-बारिश में ध्वस्त हुई विद्युत वितरण व्यवस्था , नगर से गांव तक मचा हाहाकार

रायबरेली-बारिश में ध्वस्त हुई विद्युत वितरण व्यवस्था , नगर से गांव तक मचा हाहाकार

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - दो दिन से हो रही रिमझिम बरसात ने विद्युत वितरण व्यवस्था को चौपट कर दिया है । जिसके कारण नगर से गांव तक करीब दस घंटे तक आपूर्ति ठप रही है ।
      क्षेत्र से जमुनापुर उपकेंद्र की आपूर्ति रविवार की प्रातः करीब 5 बजे अचानक ठप हो गई थी । बताया जाता है कि डलमऊ से जमुनापुर उपकेंद्र को आने वाली लाइन बरसात के कारण खराब हो गई थी । उसके बाद दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे आपूर्ति चालू हुई है । इसी प्रकार तहसील विद्युत उपकेंद्र से ऊंचाहार नगर को आने वाली लाइन में भी रविवार की दोपहर खराबी आ गई । जो देर शाम तक बहाल हुई है । उधर तहसील उपकेंद्र का लक्ष्मीगंज फीडर रविवार सुबह से नहीं चल पाया था । जिसके कारण पूरा क्षेत्र बिना बिजली के परेशान था । इधर धान की रोपाई का काम भी ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा है । बिजली न मिल पाने के कारण रोपाई के लिए पानी की समस्या पैदा हो गई है , जिसके कारण रोपाई का काम भी प्रभावित हुआ है । उधर नगर क्षेत्र में बिजली न मिलने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है । जिसके कारण नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है ।