Raibareli-स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा युवा मोर्चा।

Raibareli-स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा युवा मोर्चा।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रामजी राय
मो.945 1130 505

सलोन-आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए उस दिवस पर यंग इंडिया रन का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक सलोन में संपन्न हुई। बुधवार को कस्बा के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मैं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की मनाई जाने वाली जयंती  इस बार युवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिसके लिए यंग इंडिया रन का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है उन्होंने कहा इस दिवस पर युवाओं को 5 किलोमीटर की दौड़ कराए जाने का आयोजन किया जा रहा है दौड़ में जीत हासिल करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार दिया जाएगा। इस दिवस पर अधिक से अधिक नए युवाओं को जोड़ने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की बैठक में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सिंह आकाश सिंह, बीरू सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।