Raibareli-व्यापार मंडल द्वारा नगर में किया गया दीपों का वितरण

Raibareli-व्यापार मंडल द्वारा नगर में किया गया दीपों का वितरण

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392747



 रायबरेली-बछरावां-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के तत्वाधान में 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य एवं दिव्य आयोजन को लेकर रविवार को कस्बे के प्रत्येक घर में संगठन के द्वारा दीपों का वितरण किया गयाl इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा कस्बे में 11000 दीपों का वितरण किया गयाl जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि भव्य राम उत्सव को लेकर  व्यापार मंडल पूरी तरह से उत्साहित है और लगातार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कर रहा हैl दीपों के वितरण के इस मौके पर सामाजिक समरसता संयोजक सतीश सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, अध्यक्ष विजयपाल यादव, वरिष्ठ महामंत्री ओमिक सोनी, महामंत्री अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चौधरी, उपाध्यक्ष राकेश वर्मा उपाध्यक्ष हरि ओम सिंह, उपाध्यक्ष सतीश सोनकर, उपाध्यक्ष उदय प्रकाश पटेल, मंत्री विकास सोनी, मंत्री इमरान, मंत्री सुशील शुक्ला, मंत्री राजू यादव सहित व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहेl