रायबरेली-योग दिवस पर योगाभ्यास करके दिया स्वस्थ जीवन हेतु योग अपनाने का संदेश

रायबरेली-योग दिवस पर योगाभ्यास करके दिया स्वस्थ जीवन हेतु योग अपनाने का संदेश

-:विज्ञापन:-


      रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी ऊंचाहार में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। योग प्रशिक्षक श्री प्रदीप पाण्डेय ने महत्त्वपूर्ण आसनों और प्राणायाम का सफल अभ्यास कराया और अपनी दिनचर्या में योग को नियमित रूप से शामिल करने के लिए विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों से आह्वान किया। उन्होंने बताया की नियमित योग से हम मात्र शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं, साथ ही साथ हमारी उत्पादकता और उपलब्धि में भी सुधार होता है। उन्होंने यह भी बताया कि एक अच्छा योगाभ्यास कर्ता व्यक्ति स्वयं के साथ ही समाज को भी नई दिशा दे सकता है जिससे समाज उत्थान की ओर अग्रेसित हो सकता है।
इस वर्ष के योग दिवस पर घर बैठे छात्रों ने भी ऑनलाइन योग का अभ्यास किया किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने जीवन में योग के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन दिया और शिक्षकों तथा छात्रों में योग के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
उप प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह ने योग के माध्यम से परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्रों को दृष्टांत देकर प्रेरित किया। समस्त कार्यक्रम विद्यालय की खेल शिक्षिका श्रीमती निशा राय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।