रायबरेली-घात लगा कर बैठे आधा दर्जन हमलावरों ने 3 लोगों को किया घायल

रायबरेली-घात लगा कर बैठे आधा दर्जन हमलावरों ने 3 लोगों को किया घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां- रायबरेली-मामूली विवाद को लेकर लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित शेरी गांव के निकट पहले से घात लगा कर बैठे लगभग आधा दर्जन हमलावरों द्वारा 3 लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार फूल चंद्र पुत्र गुलाब निवासी दुलमपुर ने बताया की मछली पकड़ने को लेकर धर्मेंद्र पुत्र श्री राम एवं अरुण कुमार मौर्या पुत्र राम नंद मौर्य से कुछ विवाद हो गया था 5 अगस्त को जब वह लोग हरचंदपुर की तरफ जा रहे थे, तभी शेरी ग्राम के निकट चार अपने अज्ञात साथियों को लेकर धर्मेंद्र व अरुण द्वारा लाठी-डंडों से घातक हमला कर दिया गया। जिसमें स्वयं उसे तथा विष्णु पुत्र रामकिशन करन पुत्र कमलेश तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई, हमलावर दो मोटरसाइकिलो से मारपीट करने के बाद फरार हो गए। भुक्तभोगी द्वारा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।