रायबरेली-बीयर के गत्ते में रखकर नकली चाऊमीन बेचने का कार्य क्षेत्र में जोरों सें जारी,जिम्मेदार बेखबर.

रायबरेली-बीयर के गत्ते में रखकर नकली चाऊमीन बेचने का कार्य क्षेत्र में जोरों सें जारी,जिम्मेदार बेखबर.

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-बीयर के गत्ते में रखकर नकली चाऊमीन बेचने का कार्य क्षेत्र में जोरों से चल रहा है, और खाध सुरक्षा विभाग के लोगों को मामले की भनक तक नहीं है, नकली चाउमीन बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
मामला ऊंचाहार क्षेत्र का है जहां गदागंज क्षेत्र का एक व्यक्ति ई रिक्शा पर बीयर के गत्ते के भीतर भारी मात्रा में चाउमीन लेकर जा रहा था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ई रिक्शा को रोका और कोतवाली लेकर आये, बताते है कि इस दौरान चाउमीन विक्रेता पुलिस को ई रिक्शा छोड़ने के लिए दबाव बनाता रहा,लेकिन पुलिस ई रिक्शा को लेकर कोतवाली आई, फिर क्या ऊंचाहार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य सत्ता का रोब झाड़कर कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर ई रिक्शा छोड़ने का दबाव बनाया, आखिरकार पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के दबाव में आकर ई रिक्शा को छोड़ दिया।
इस मामले में जिला खाध सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच कराकर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।