Raibareli-नगर पंचायत मे बोर्ड बैठक संपन्न

Raibareli-नगर पंचायत मे बोर्ड बैठक संपन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-पिंटू तिवारी

रायबरेली-डलमऊ - नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय में अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई। 
             मियांटोला में ब्लॉक के सामने नाला का निर्माण कार्य, टिकैतगंज में इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कार्य, शेरंदाजपुर में निषाद राज पार्क का नवनिर्माण कार्य, शेखवाडा में बारात घर का नवनिर्माण कार्य व अन्य कार्यों को सर्वसम्मत से पास किया गया। पंकज जायसवाल द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि इंडियामार्का हैंडपंप के रिबोर व नए हैंड पंप लगवाए जाएं, अध्यक्ष ने बताया हर घर नल योजना के तहत पानी की टंकी व बोरिंग का कार्य प्रस्तावित है,सुनीता जायसवाल ने दुर्गा मंदिर के सामने बने नाले के पानी की निकास की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव रखा, रेशमा बानो द्वारा मेन रोड से इल्तिफाज की बाग नई बस्ती की तरफ जाने वाले रास्ते पर खरंजा लगवाने का प्रस्ताव रखा , वही शेरंदाजपुर में विनोद निशाद द्वारा कहा गया कि कार्तिक पूर्णिमा मेला 2022-23 का भुगतान न होने से गहरी नाराजगी है।जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता की गई है अति शीघ्र समस्या का समाधान हो जाएगा। सभी प्रस्ताव को अध्यक्ष के द्वारा पास किया गया। बैठक के दौरान शिवबक्श सोनकर, विनोद निषाद, विनीत जायसवाल, रेशमा बानो, शकील अहमद, सुनीता जायसवाल, लिपिक सोहराब अली, सतीश जायसवाल उपस्थित रहे।