Raibareli-छत से गिरा आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल , जिला अस्पताल रेफर

Raibareli-छत से गिरा आठ वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल , जिला अस्पताल रेफर

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
   9838 392747




 
 रायबरेली- बछरावां- कस्बे के दक्षिण चमरहीया मोहल्ले में रहने वाला रिवंस पुत्र पवन उम्र 8 वर्ष रविवार दोपहर अन्य बच्चों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। बालक के घर पर कोई मौजूद नहीं था पड़ोस के घर पर किसी काम से परिवरीजन गए हुए थे, इसी दरमियान वह अचानक पिसल कर छत से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।