रायबरेली-तालाब को पाटकर खड़ा हो रहा महल , जिम्मेदार बने बेपरवाह

रायबरेली-तालाब को पाटकर खड़ा हो रहा महल , जिम्मेदार बने बेपरवाह

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली -चुनावी बेला है , ऐसे में पूरा सरकारी सिस्टम चुनावी तैयारियों में जुटा है , जिसका भूमाफिया फायदा उठा रहे हैं। बंजर जमीन को तो छोड़ो तालाब तक को पाटकर उसपर महल खड़ा किया जा रहा है । जिम्मेदार लोग शिकायत के बावजूद आंख बंद किए हैं।
    मामला तहसील क्षेत्र के गांव मलकाना का है । गांव की भूमि संख्या 109/4 राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज है । सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा की सख्ती से रोक का आदेश भी है । इसके बावजूद इस तालाब को मिट्टी डालकर पाट दिया गया और उस पर भवन का निर्माण चल रहा है । गांव के शिव कुमार ने इसकी शिकायत राजस्व अधिकारियों से लिखित तौर पर की थी , किंतु अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई । अब उसने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के अधिकारियों के पोर्टल पर इसकी शिकायत की है । उसका कहना है कि यह गांव ऊंचाहार नगर क्षेत्र से जुड़ा है , जिसके कारण यहां की जमीन की कीमत काफी है । लोग चुनावी समय का फायदा उठाकर सुरक्षित भूमि पर कब्जा कर रहे है ।