रायबरेली-सड़क के किनारे लघुशंका कर रहे युवक को पिकप ने मारी टक्कर , मौत

रायबरेली-सड़क के किनारे लघुशंका कर रहे युवक को पिकप ने मारी टक्कर , मौत

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े होकर लघुशंका कर रहे युवक को तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
       यह हादसा रविवार की रात करीब 1:30 बजे हुआ है। प्रयागराज के मोहम्मदाबाद बेलहरा निवासी ज्ञान सिंह(  30 वर्ष) पुत्र बृजलाल पटेल अपने साथी भारत लाल के साथ कार द्वारा लखनऊ गए थे  जहां से रात में वह वापस अपने घर जा रहे थे  रास्ते में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर  ऊंचाहार नगर के  मदारीगंज के पास वह रात में सड़क के किनारे खड़े होकर लघु शंका कर रहे थे। तभी प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया है। अस्पताल द्वारा पुलिस को मेमो द्वारा घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।