रायबरेली-मुकदमे में सुलह करवा दो नही तो जान से मार डालूंगा का आरोप,,,,

रायबरेली-मुकदमे में सुलह करवा दो नही तो जान से मार डालूंगा का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली- एक गाँव का युवक घर पर नहीं था। दबंग ने उसके घर पहुंचकर धमकी दिया कि अपने रिश्तेदार से मुकदमे में सुलह करवा दो नहीं तो आते जाते रास्ते में मौका पाकर तुम लोगों को जान से मार डालूंगा। इस घटना से युवक और उसके परिवार वाले दहशत में हैं। मामले की शिकायत की गई है। 
      मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे प्रताप मजरे मिर्जापुर ऐहारी गाँव निवासी श्री राम ने बड़े गम्भीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीते 25 अप्रैल को उनके बच्चे की जन्मदिन का उत्सव था। इसने गाना बजाने को लेकर उनके यहां रिश्तेदार आए युवक की पड़ोसी गाँव के लोगों ने पिटाई कर दी थी। जिससे वह घायल हो गया। मामला कोतवाली पहुंचा और हरिजन एक्ट समेत दबंग पर मुकदमा दर्ज हुआ।  श्री राम का आरोप है कि वह रविवार को घर पर नहीं था  उसकी गौर मौजूदगी में दबंग का पिता उसके घर जाकर परिवार के लोगों को धमकी दी है कि अपने रिश्तेदार से मुकदमा में सुलह करवा दो नहीं अंजाम बुरा होगा। उसका खामियाजा तुम लोग भुगतोगे। रास्ते में आते जाते सुनसान जगह पर जान से मार डालूंगा। दबंग की इस हरकत से पीड़ित श्रीराम समेत उसका पूरा परिवार दहशत में है। उसने सोमवार की कोतवाली में शिकायत की है। शिकायती पत्र मिलते ही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।