रायबरेली एम्स में हुआ कैंसर विशेषज्ञों का सम्मेलन

रायबरेली एम्स में हुआ कैंसर विशेषज्ञों का सम्मेलन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


एम्स रायबरेली के पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन विभाग द्वारा कार्यकारी निदेशक डॉ अमिता जैन के मार्गदर्शन में दो दिवसीय ओंकोपैथोलॉजी संगोष्ठी का भव्य आयोजन ११-१२ सितंबर को किया गया। इस संगोष्ठी में एम्स रायबरेली से डॉ नीरज कुमारी की अध्यक्षता में पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन विभाग के फैकल्टी एवं टाटा मेमोरियल सेंटर ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ़ ऑनकोपैथोलॉजी (TTSOP) से डॉ सुमीत गुजराल की अध्यक्षता में TTSOP के फैकल्टी ने ट्यूमर बोर्ड का आयोजन एवं कैंसर केसेस की पैथोलॉजी पैर चर्चा की।
मुंबई के विख्यात टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के विशिष्ट अतिथि गण - डॉ सुमीत गुजराल, डॉ शुभदा काणे, डॉ प्रवीण महाजन, डॉ आयुषी सह्य,  एसजीपीजीआई लखनऊ से डॉ पुनीता लाल, डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल इंस्टिट्यूट से डॉ सक्षम मल्होत्रा, डॉ आदित्य एलहेंस, केजीएमयू से डॉ समीर गुप्ता, एवं मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ से प्रो नुज़हथ हुसैन ने कैंसर की डायग्नोसिस एवं उसकी मैनेजमेंट में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। एम्स रायबरेली की तरफ से सर्जन डॉ दीपक राजपूत, डॉ नीरज श्रीवास्तव, डॉ वंदना वर्मा, डॉ अन्नन्या सोनी, डॉ बनश्री नाथ, डॉ अर्जित जोतदार, अमित कुमार गुप्ता, डॉ अविनाश चंद्र सिंह, डॉ गोपीनाथ नाइक, डॉ रौनक मेहरोत्रा, एवं डॉ राजकुमार कुंडावरम ने ट्यूमर बोर्ड में कैंसर के केसेस प्रस्तुत किये एवं उन पैर चर्चा की। प्रो पारुल सिंहा, डॉ कुशल सिंह, डॉ गौरव त्रिवेदी और डॉ रूपाली ने भी ट्यूमर बोर्ड में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में पीजीआई चंडीगढ़, एसजीपीजीआई लखनऊ,  गंगाराम दिल्ली, के.जी.एम्.यू लखनऊ, आर.एम्.एल लखनऊ, जैसे विख्यात संस्थानों तथा देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से आये पैथोलॉजिस्ट ने अपने यहाँ से लाये जटिल कैंसर केसेस पर चर्चा की। कैंसर रोगों पर पोस्टर प्रतियोगिता में एम्स रायबरेली के पैथोलॉजी रेजिडेंट को प्रथम पुरस्कार तथा आईएमएस बीएचयू के रेसिडेंट्स को द्वितीय एवं तृतीया पुरस्कार प्राप्त हुए। 
इस संगोष्ठी के अंतर्गत बहार से आये तथा एम्स रायबरेली के लेबोरेटरी तकनीशियनों के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल (TMH) मुंबई से आये टेक्निकल फैकल्टी श्री सलीम पाथूथारा एवं सुश्री फातिमा व एम्स रायबरेली के तकनीशियनस ने हेमाटोलॉजी, हिस्टोपैथोलोजी और साइटोपैथोलॉजी के स्टैनिंग टेक्निक्स एवं लेबोरेटरी क्वालिटी कण्ट्रोल के गुर सिखाए।