Raibareli--जिलाअस्पताल में ऑक्सीजन व पानी ठप्प होने का मामला शासन ने अपनाया कड़ा रुख

Raibareli--जिलाअस्पताल में ऑक्सीजन व पानी ठप्प होने का मामला शासन ने अपनाया कड़ा रुख

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-जिला अस्पताल में करीब एक माह से सभी बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति व पानी की उपलब्धता ठप होने पर शासन ने गंभीर रुख अपनाया है। शासन के निर्देश पर डीएम ने जवाब तलब किया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की है।

डीएम ने सीएमएस को भी तलब करके पूरी रिपोर्ट मांगी है।

पिछले करीब एक माह से जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट काम नहीं कर रहा है। इससे बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं। किसी तरह मरीजों की जांच बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पानी की टंकी का बोर खराब होने से पेयजल का संकट बना हुआ है। छोटी बोरिंग कराकर किसी तरह से काम चल रहा है। ऐसे में मरीजों के साथ ही स्टाफ व तीमारदारों को परेशानी हो रही है।
मामला शासन के संज्ञान में पहुंचने के बाद अधिकारियों में अफरातफरी है। शासन के निर्देश पर डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर मिथलेश त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट और पानी की टंकी के संबंध में जांच की है। उधर, डीएम ने सीएमएस को तलब कर पूरी रिपोर्ट मांगी है। चर्चा है कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि एसडीएस सदर मामले की जांच करने आए थे। डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। डीएम को समस्या से अवगत करा दिया गया है।