रायबरेली-ऊंचाहार से पूरे तीर गंगा घाट तक एनएचएआई कराएगा सड़क की मरम्मत

रायबरेली-ऊंचाहार से पूरे तीर गंगा घाट तक एनएचएआई कराएगा सड़क की मरम्मत

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-ऊंचाहार से पूरे तीर गंगा घाट तक करीब दस किमी सड़क की मरम्मत का कार्य एनएचएआई द्वारा कराया जायेगा । इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने एनएचएआई को पत्राचार किया है । यह जानकारी पीडब्ल्यूडी द्वारा जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता के शिकायती पत्र के जवाब में दी है ।
     ज्ञात हो कि ऊंचाहार मुख्य चौराहा से पूरे तीर गंगा घाट तक सड़क बहुत बदहाल दशा में है । इस सड़क को निर्माणाधीन राजमार्ग बाई पास के लिए मिट्टी ढुलाई करने वाले डम्फरों ने बहुत बर्बाद कर दिया है । जिससे दस किमी पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है । पूरे तीर गंगा घाट पर पक्का पुल बन जाने के बाद इस सड़क मार्ग पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है , किंतु सड़क बदहाल होने के कारण आवागमन में भारी असुविधा होती है । इस समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था । जिसके जवाब में लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम  के अधिशासी अभियंता ने लिखा है कि सड़क डम्फरो के कारण बर्बाद हुई है । इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता करके उन्हे पत्राचार किया गया है ।मौसम अनुकूल होने पर एनएचएआई द्वारा इस सड़क मार्ग की मरम्मत की जाएगी ।