रायबरेली-उपनिरीक्षक के तबादले के बाद कोतवाली में आयोजित हुआ विदाई समारोह,,,,,

रायबरेली-उपनिरीक्षक के तबादले के बाद कोतवाली में आयोजित हुआ विदाई समारोह,,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी




 ऊंचाहार-रायबरेली-उपनिरीक्षक के तबादले के बाद कोतवाली में आयोजित विदाई समारोह में साथी स्टाफ व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र देकर व फूल माला पहनाकर उन्हें विदाई दी, लोगों ने उपनिरीक्षक के कार्यकाल की सराहना की है।
कोतवाली में तकरीबन 2 वर्ष से अधिक समय तक कस्बा इंचार्ज के पद पर तैनात रहे उपनिरीक्षक रवि पंवार का तबादला महराजगंज कोतवाली के अंतर्गत चंदापुर चौकी के इंचार्ज के लिए किया गया है, मंगलवार को कोतवाली में आयोजित विदाई समारोह में कोतवाल आदर्श कुमार सिंह समेत स्टाफ व क्षेत्रीय लोगों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र देखकर व माला पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई,क्षेत्रीय लोगों ने उपनिरीक्षक के कार्यकाल की सराहना की।
इस मौके पर उपनिरीक्षक सचिन शर्मा, उपनिरीक्षक राहुल चौहान,बीजेपी नेता जितेंद्र बहादुर सिंह,बीजेपी नेता अभिलाष चन्द्र कौशल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद सुल्तान, प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता, सभासद राज गुप्ता के के तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।