Raibareli-हत्या कर फेके गए शव की हुई पहचान, एक दिन पहले से लापता हुआ था मृतक

Raibareli-हत्या कर फेके गए शव की हुई पहचान, एक दिन पहले से लापता हुआ था मृतक

-:विज्ञापन:-

  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-सोमवार की शाम क्षेत्र के एनटीपीसी गेट नंबर 2 के सामने गंदा नाला पुल के पास सुनसान स्थान पर मिले अधेड़ के शव की पहचान हो गई है । मृतक पड़ोस की ही बस्ती का रहने वाला है ।यह एक दिन पहले घर से लापता हुआ था ।घर से वह पूरे कपड़े पहन के निकला था, जबकि उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। 
         मंगलवार को एक पत्रकार की मदद से उसकी पहचान हुई है। ।पत्रकार भी वहीं पड़ोस में रहते हैं। उन्होंने मृतक की पत्नी को उसकी फोटो दिखाई ,तब पत्नी ने उसकी पहचान की है। मृतक रमेश गौड पुत्र रामराज मूल निवासी नवादा तहसील फूलपुर जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है ।मृतक कहीं काम करता था ।कई वर्षों से इसने एनटीपीसी मंडप रोड पर अपना मकान बना दिया था ।जहां पूरे परिवार के साथ रहता था ।यह दो दिन पहले अपने घर आया था। मृतक की पत्नी ने बताया कि रविवार को अचानक वह से गायब हो गया था ।सोमवार की दोपहर बाद उसका अर्धनग्न शव गंदा नाला पुल के पास सुनसान स्थान में खेत के पास मिला है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है ।बताया जाता है कि उसकी हत्या करके शव को फेंक गया है। मृतक के अन्य कपड़े अभी तक नहीं मिले हैं। मृतक की शिनाख्त होने के बाद उसके घर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।