श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सूंची कस्बे में दिखा युवाओ में जोश व निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ  अवसर पर सूंची कस्बे में दिखा युवाओ में जोश व निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट - अनुज कौशल

राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगा
दीप जला के दीवाली मैं मनाऊंगा 
सूंची,रायबरेली - विकासखंड सलोन के सूंची कस्बे में आज भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सूंची चौराहे पर राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया ततपश्चात भंडारे का आयोजन हुआ 
सभी राम भक्तो ने गाजे बाजे के साथ बाइक रैली निकाली जो सूंची चौराहे स्थित बजरंग बली के मंदिर से सलोन तक भव्य रैली निकली गयी और युवाओ ने जय श्री राम का  उद्घोष करते हुए यात्रा की शुरआत की और सूंची चौराहे पर गोला तमाशा के साथ रैली का समापन किया गया 
युवाओ के जोश ने आज पूरे सूंची कस्बे को राममय कर दिया। इस दौरान सतीश मोदनवाल,राजाबाबू,अनुज कौशल, विशाल चांदनी,सानू सिंह , सचिन सिंह,नितिन सिंह,प्रिंस यादव,अनुभव शुक्ला,अभय कौशल,अक्षय कौशल,गुड्डू कौशल,अमन सोनकर,मनीष मौर्य,आशीष पटेल,सहित राम भक्त मौजूद रहे।