रायबरेली-भूमि पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने किसान से रिश्वत की मांग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,,,

रायबरेली-भूमि पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने किसान से रिश्वत की मांग  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-भूमि पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने किसान से रिश्वत की मांग की, पीड़ित किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, एसडीएम ने मामले की जांच की बात कही है।
भखरी मजरे उमरन गाँव निवासी लल्लन यादव का कहना है कि उसकी तीन बिस्वा जमीन की पैमाइश के लिए क्षेत्रीय लेखपाल से कहा लेकिन लेखपाल द्वारा उसे टरकाया जा रहा है, आरोप है कि लेखपाल ने भूमि पैमाइश करने के लिए लेखपाल ने दस हजार रुपये रिश्वत देने की मांग की है।बुधवार को पीड़ित किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एसडीएम सिदार्थ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।