रायबरेली- सबके दिलों में छाप छोड़ गए हेडकांस्टेबल विवेक सरोज,,,,,

रायबरेली- सबके दिलों में छाप छोड़ गए हेडकांस्टेबल विवेक सरोज,,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली  क्षेत्र स्थित एनटीपीसी आवासीय परिसर की चौकी में तौनात हेड कांस्टेबल विवेक कुमार सरोज  का बीमारी के चलते ईलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में शनिवार की देर रात को मौत हो गई। उनक अन्तिम संस्कार उनके पैतृक गांव प्रयागराज सीगौपुर घाट पर किया गया। 
दिवंगत सिपाही 2006 बैच के उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही थे। वह ऊंचाहार में करीब आठ वर्षों से तैनात रहे। पहले कोतवाली फिर कुछ दिनों उन्होंने यूपी 112 में सेवा दी। बीते वर्ष से उन्हें एनटीपीसी में नवीन तैनाती दी गई थी। क्षेत्र के लोगों में उनके उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा रहती है। वह काफी मिलनसार थे। कोतवाली या चौकी पर आने वाले फरियादियों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराते थे जिसके चलते क्षेत्र के लोगों का उनसे काफी लगाव था। रविवार को उनकी मौत की खबर सुनते ही पुलिस विभाग के अधिकारी समेत साथी पुलिस कर्मी और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। 
रविवार को उनके पैतृक निवास प्रयागराज के सिंगापुर घाट पर पुलिस कर्मियों ने पुलिस व्यवस्था के अनुसार राजकीय सम्मान के साथ आखिरी सलामी दी। पूरे विधि विधान से उनका अन्तिम संस्कार किया गया।  इस मौके पर एनटीपीसी चौकी प्रभारी वागीश मिश्रा,यातायात लखनऊ प्रभारी आनन्द कुमार, साथी पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र, महेश कुमार , अतुल कुमार,भरत कुमार, क्षेत्रीय लोगों में डॉ० प्रियांशु, प्रधान प्रतिनिधि शुभाष मौर्य, प्रधान कमालपुर धर्मेंद्र सिंह, मनोज दारा सिंह यादव,अरुण यादव, सुनिल वर्मा,आदि लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे