नागपुर से गिरफ्तार हुई श्रद्धा दुबे, STF ने लखनऊ और नागपुर पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
चर्चित शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने लखनऊ पुलिस और नागपुर पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की जांच को लेकर हलचल तेज हो गई है। इससे पहले लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची थी, जहां उसके आवास पर परिजनों से पूछताछ की गई थी।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान श्रद्धा दुबे पूरी तरह शांत और निश्चिंत नजर आ रही थी। उसके इस कथित व्यवहार को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, उसकी मनोदशा या गिरफ्तारी को लेकर पहले से जानकारी होने के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
अब पुलिस की पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं पर जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों पर नजर रहेगी।

rexpress 