रायबरेली: शिक्षकों और स्नातकों के सम्मान व अधिकारों के लिए भाजपा सरकार ने किया काम - मनोज कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: शिक्षकों और स्नातकों के सम्मान व अधिकारों के लिए भाजपा सरकार ने किया काम — मनोज कुमार पाण्डेय
मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों एवं प्रबुद्धजनों को किया संबोधित, सम्मेलन में 400 से अधिक मतदाता रहे मौजूद
रायबरेली- ऊंचाहार विधायक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित स्नातक एवं शिक्षक सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षक, स्नातक मतदाता, प्रबंधक और प्रबुद्धजन शामिल हुए।
मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और स्नातकों के सम्मान, अधिकारों एवं विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों और प्रबुद्धजनों ने देश की आजादी से लेकर राष्ट्र के विकास तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मनोज कुमार पाण्डेय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई।
सम्मेलन में मंत्री ने शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी और स्नातक एमएलसी अवनीश पटेल का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों एवं स्नातकों के अधिकारों और समस्याओं को उठाने का काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उच्च सदन में शिक्षकों और स्नातकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
सम्मेलन में मौजूद लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों उमेश द्विवेदी और अवनीश पटेल के समर्थन में मतदान करने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 400 से अधिक शिक्षक, स्नातक मतदाता, प्रबंधक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

rexpress 