रायबरेली: सड़क किनारे बर्तन साफ कर रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-भदोखर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सड़क किनारे बर्तन साफ कर रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान फूला देवी के रूप में हुई है। वह सड़क किनारे बर्तन साफ कर रही थीं, तभी ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। यह दर्दनाक घटना भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे भोला मजरे कनौली गांव की बताई जा रही है।
फिलहाल ट्रक चालक के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की कार्रवाई और हादसे से संबंधित अन्य विवरण की जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।

rexpress 