रायबरेली- मामूली बात को लेकर भतीजों ने किया हमला,,,,

रायबरेली- मामूली बात को लेकर भतीजों ने किया हमला,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-खेत में मवेशी छोड़ने को लेकर एक शख्स को रास्ते में रोककर भाई और उसके दो भतीजों ने उसपर हमलावर हो गए। उसपर हेलमेट से मारकर घायल करने का आरोप है। पीड़ित शख्स ने आरोपियों पर पुरानी रंजिश के चलते भी झगड़े की वजह बताई है। 
          मामला कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के गांव सवैया धनी का है। गांव निवासी सादिक अली का आरोप है कि की शाम को वह मवेशियों से खेतों की रखवाली करने गया था। उसने देखा कि उसके खेतों में आवारा मवेशी फसल नष्ट कर रहे हैं। जिसके बाद सादिक अली खेतों से मवेशियों को भगा दिया। तभी उसका भाई और दो भतीजे आए उसकी बाइक की चाभी निकाल लिया और गाली गलौज करने लगे। आरोप है इतने में उसके एक नशेड़ी भतीजे ने उसपर हेलमेट से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपियों पर धारदार हथियार निकालकर लाने का आरोप है।  सूचना पर 112 पुलिस पहुंची तो पीड़ित अपनी जान बचाकर भागा। पूर्व में भी आरोपी लड़ाई झगड़ा कर चुके हैं। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग कि है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष सगे भाई हैं। खेत में जाने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।