रायबरेली-सड़क के किनारे खड़े वृद्ध को लोडर ने मारी टक्कर , हालत गंभीर,,,

रायबरेली-सड़क के किनारे खड़े वृद्ध को लोडर ने मारी टक्कर , हालत गंभीर,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके किसी की प्रतीक्षा कर रहे वृद्ध को एक तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे नाजुक अवस्था में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है ।
     यह हादसा दो दिन पूर्व क्षेत्र के सूची खरौली मार्ग पर जमुनापुर चौराहा के निकट हुआ है । क्षेत्र के गांव पूरे त्रिभुवन मजरे शहजादपुर निवासी रामदेव किसी काम से जमुनापुर चौराहा जा रहे थे । वह ऊंचाहार उन्नाव रेलखंड की क्रॉसिंग पार करके सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके किसी की प्रतीक्षा कर रहे थे । इसी समय खरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को रौंदते हुए उन्हें टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सीएचसी पहुंचाया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल में उनकी गम्भीर दशा को देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है । जहां उनका इलाज चल रहा है । कोतवाली में उनके बेटे राम सिंह ने तहरीर दी है । कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि दुर्घटना में विधिक कार्रवाई की जाएगी ।