रायबरेली-गणेश चतुर्थी पर व्यापारी के घर से निकली भव्य शोभायात्रा

रायबरेली-गणेश चतुर्थी पर व्यापारी के घर से निकली भव्य शोभायात्रा

-:विज्ञापन:-



रायबरेली के महराजगंज में नगर भ्रमण के बाद गणपति विसर्जन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

रायबरेली-महराजगंज-कस्बे में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय व्यापारी सदाशिव निकम ने अपने घर पर विधि-विधान से बाबा गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी।

गणपति विसर्जन से पहले भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की। इनमें पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, शिव भजन स्वर्णकार, संदीप वैश्य, अंकुर वैश्य और घनश्याम चौरसिया शामिल थे।

कार्यक्रम में सचिन मौर्य, संतोष जायसवाल, शिव कैलाश सोनी, राजेश सोनी और श्याम प्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा धर्मेंद्र लोधी, कंचन वर्मा, दीपक वर्मा, शिव प्रकाश मोदनवाल, मनमोहन सिंह, कमल वर्मा, बृजेश सोनी और शहीद नगर के निवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।