रायबरेली-एक गाँव में अजगर के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत,,,

रायबरेली-एक गाँव में अजगर के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में अजगर के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। उसका रेस्क्यू कर बन विभाग को सूचना दी गई है।
        कोतवाली क्षेत्र के होरैसा गांव में बुधवार को गांव के किनारे नाले में एक अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया। इस हमले से मोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उधर गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो मोर को अजगर के चंगुल से बचाने का भरसक प्रयास किया किन्तु मोर ने उसे लपेट लिया ग्रामीण कबतक उसे अजगर से अलग करा पाते तबतक मोर की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणा के काफी देर कि मेहनत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। 
वन दरोगा प्रदीप सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।