रायबरेली-पूरे होते वादे: अरखा गाँव में बिजली का कार्य सुरू भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह नें नारियल तोड़कर कार्य का किया शुभारंभ

रायबरेली-पूरे होते वादे: अरखा गाँव में बिजली का कार्य सुरू भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह नें नारियल तोड़कर कार्य का किया शुभारंभ

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया वादा पूरा होता दिखने लगा है। पूरे ननकू गाँव से अरखा तक नई बिजली की लाईन का कार्य शुरू हो गया है। 
          तीन दिन पूर्व क्षेत्र के अरखा स्थित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने गाँव में करोड़ों रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। जिसकी पहली झलक मंगलवार को देखने को मिली है। पूरे ननकू मजरे पट्टी रहस कैथवल गाँव से पूरे किसुनी मजरे अरखा गाँव तक नई  बिजली की लाईन बिजली लगने की शुरुआत हो गई। जिसका शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह व निगोहां ग्राम प्रधान आशीष तिवारी व ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल ने नारियल फोड़कर किया है। विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय के इस कार्य से क्षेत्र के लोगों ने खुशी की लहर है। लोगों ने विधायक द्वारा सड़क, नाला समेत अन्य कार्यों के पूरा होने की संभावना जताई है। 
इस दौरान,गुड्डन यादव, अरविन्द शर्मा, सचिन शर्मा, आज बिजली विभाग अजीत पाण्डेय समेत बिजली विभाग अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।