रायबरेली-संचारी रोग नियंत्रण अभियान तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

रायबरेली-संचारी रोग नियंत्रण अभियान तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक
रायबरेली-संचारी रोग नियंत्रण अभियान तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बचत भवन स्थित कलेक्ट्रट सभागार में बैठक की।


          डीएमओ रमेशचंद्र यादव ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक व दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए पशु पालन,पंचायती राज ,स्वास्थ्य व  शिक्षा विभाग विशेष प्रयास करके अभियान को सफल बनाये। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाए। जिसके तहत  लगातार जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को  जागरूक किया जाए।  इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंपलेट, पोस्टर, बैनर एवं माइक के जरिए भी अभियान का प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को  संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा, स्वास्थ्य विभाग से डीएस अस्थाना के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों का उपस्थित रहे।