डॉ पूर्णिमा पांडे की बाल कविता संग्रह बाल वाटिका का शानदार विमोचन हुआ

डॉ पूर्णिमा पांडे की बाल कविता संग्रह बाल वाटिका का शानदार विमोचन हुआ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना हुई उसके बाद पूर्णिमा पांडे ने सबका अभिनंदन अंगवस्त्र देकर किया
अध्यक्षता रवि कुमार मिश्रा जी ने की 
मुख्य अतिथि डॉ इम्तियाज अहमद गाजी  और विशिष्ट अतिथि मनीष त्रिपाठी प्राचार्य , जया मोहन, मधु शुक्ला रहे ।
बाल वाटिका पुस्तक के विमोचन के बाद  डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
 डॉ पूर्णिमा पांडे की यह तीसरी  किताब है। डॉ पूर्णिमा पांडे ने यह किताब अपनी पौत्री अन्वेषा पाण्डेय को भेंट की है।  अनन्या ने पूर्णिमा पाण्डेय की बाल वाटिका  से बहुत सुंदर  कविता वाचन किया 
संचालन लोकरंजन प्रकाशन के रंजन पाण्डेय ने शानदार ढंग से किया .धन्यवाद ज्ञापन राकेश पाण्डेय ने किया।
विमोचन में राकेश पाण्डेय, आलोक सिंह,योगेंद्र जी,प्रदीप चित्रांशी,शम्भूनाथ,सुनीत पाण्डेय, पूनम , प्रियम, राजश्री,प्रेमलता,प्रभाकरदुबे ,रमा,रंजना,अलका,आशीष मिश्र, मंजू तिवारी आदि उपस्थित रहे।