रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर संस्कृत प्रार्थना सभा का आयोजन,,,

रायबरेली-चिन्मय विद्यालय में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर संस्कृत प्रार्थना सभा का आयोजन,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार- रायबरेली-संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में  दिनांक 11 अगस्त को चिन्मय विद्यालय में एक भव्य संस्कृत प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने संस्कृत श्लोकों और प्रार्थनाओं का पाठ किया, जिससे पूरा परिसर संस्कृत की महत्ता से भर गया । इस प्रार्थना सभा का संपूर्ण संचालन संस्कृत भाषा में ही किया गया । सुविचार, सामान्य वार्ता, क्रीडावार्ता, भाषण, हिंदी सिनेमा गीत के संस्कृत अनुवादित गीत पर नृत्य की प्रस्तुति  प्रार्थना सभा के आकर्षक बिन्दू रहें । संस्कृत प्रार्थना सभा में छात्रों ने संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला । चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य श्री. मनीषकुमार स्वामी जी ने आधुनिक युग में संस्कृत की उपादेयता बताते हुए छात्रों को विज्ञानमय संस्कृत के पहलुओं से अवगत कराया ।
संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में चिन्मय विद्यालय में आयोजित संस्कृत प्रार्थना सभा एक सफल आयोजन था, जिसमें छात्रों ने संस्कृत के महत्व को समझा और संस्कृत के प्रति अपनी रुचि दिखाई। इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों को संस्कृत के महत्व को समझने और संस्कृत के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है। 
उपर्युक्त प्रार्थना सभा में प्राचार्य श्री. मनीषकुमार स्वामी, उपप्रधानाचार्य श्री. नरेंद्र सिंह, हिंदी-संस्कृत विभागाध्यक्ष श्री. अशोक कुमार ठाकुर,  प्राथमिक विभाग प्रमुख श्रीमती नम्रता मकवाना आदी महानुभावों की विशेष उपस्थिति रही ।