रायबरेली- पत्नी चली गई प्रेमी संग तो बेटी भी हो गई लापता

रायबरेली- पत्नी चली गई प्रेमी संग तो बेटी भी हो गई लापता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी 

ऊंचाहार , रायबरेली - एक दिन पहले पत्नी अपने प्रेमी संग घर से भाग गई । उसके दूसरे दिन उसकी किशोरी पुत्री भी घर से लापता हो गई है । पिता ने बेटी संग अनहोनी की संभावना जताते हुए कोतवाली में शिकायत की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
     मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पर्वत का पुरवा मजरे अरखा का है । गांव निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि इसी माह की नौ तारीख को उसकी पत्नी प्रतापगढ़ जनपद के थाना नवाबगंज के गांव स्थान निवासी अपने प्रेमी संग घर से भाग गई । उसके दूसरे दिन उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से रिश्तेदारी में जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए घर से निकली , फिर लापता हो गई । उसकी काफी खोजबीन की गई , किंतु उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है । पिता ने अपनी पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि लापता किशोरी के बारे में पता लगाया जा रहा है ।