रायबरेली-किशुनदासपुर में मां-बेटी का मचाया उत्पात: दो महिलाओं वा ढाई साल की मासूम को पीटा,,,,

रायबरेली-किशुनदासपुर में मां-बेटी का मचाया उत्पात: दो महिलाओं वा ढाई साल की मासूम को पीटा,,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली। -कोतवाली क्षेत्र में एक मां बेटी ने दो महिलाओं और एक ढाई साल की मासूम को पीटकर घायल कर दिया। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। 
      मामला कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव का है। गाँव की रहने वाली मोनी गुप्ता आरोप है कि बुधवार को गाँव की मां बेटी मामूली कहासुनी में गाली गलौज देने लगी विरोध करने पर उसे लात घूसे से पीट दिया। बीच बचाव करने गई उसकी बुवा पुल्ले देवी की भी पिटाई कर दी। मोनी का कहना है दबंग मां बेटी ने उसकी ढाई वर्षीय बेटी मीनाक्षी के सर में मारकर घायल कर दिया है। 
मोनी गुप्ता ने बताया कि उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसका कोई नहीं है। वह अपने ससुराल में रहती है। कुछ दिन पूर्व विपक्षी ने भाई को आम तोड़ने के लिए जबरन पेड़ पर चढवा दिया था। जिसके चलते भाई पेड़ से नीचे गिर गया था और उसका हाथ पैर टूट गया था। बाद उसकी मौत हो गई थी। भाई के ही तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आई थी। किन्तु दबंग मां बेटी उसे परेशान मारपीट कर रहे हैं। 
मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई है ।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।