रायबरेली-हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रंगोली,चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*

रायबरेली-हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रंगोली,चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत माध्यमिक विद्यालयों में तिरंगा पर आधारित तिरंगा रैली, रंगोली,चित्रकला एवं निबंध  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत भव्य तिरंगा रैली से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर नारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने  तिरंगे, स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों और देश की एकता व अखंडता पर आधारित सुंदर  रंगोली बनाई। वहीं निबंध प्रतियोगिता में “हर घर तिरंगा” विषय पर छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए और तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला।
   कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने बच्चों को तिरंगे का सम्मान करने और राष्ट्रीय एकता व सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करते हैं।
   कार्यक्रम में शिक्षकों ने स्वतंत्रता के महत्व के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया और स्वतंत्रता के लिए अपने महापुरुषों के बलिदान को याद कराया। इस अवसर पर  बच्चों ने अपने घरों में तिरंगा फहराने की शपथ भी ली।