तीन युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, पीड़िता के बेटे ने देखा तो पता लगी घटना

तीन युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, पीड़िता के बेटे ने देखा तो पता लगी घटना

-:विज्ञापन:-

रेली के फरीदपुर में महिला को दूसरे के घर में ले जाकर तीन युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित महिला के बेटे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखा

उसने वीडियो के बारे में अपने पिता को बताया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी अर्जुन, रेहान, शाकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी शाकिब को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को वह काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। उस वक्त गांव के ही अर्जुन पुत्र जाकिर, रिहान पुत्र आले हसन, शाकिब पुत्र मोहम्मद घर में घुसकर उसकी पत्नी को जबरदस्ती पकड़ कर पड़ोसी युवक के मकान में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने दी थी धमकी
महिला को आरोपियों ने धमकी दी कि उसने घटना के बारे में अपने घर पर बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देंगे। जान से मारने की धमकी भी दी। डरी सहमी महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। वह डर की वजह से घरवालों को घटना के बारे में नहीं बता सकी। सोमवार को पीड़िता का बेटा इंस्टाग्राम देख रहा था।

इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी मां के साथ घटी घटना का वीडियो दिखा। वह वीडियो उसने अपने पिता को दिखाया। इसके बाद पीड़िता के पति ने तीनों आरोपियों के खिलाफ फरीदपुर थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो की तलाश की जा रही है।