शिकायत पर आरोपों की जांच करने पहुंची टीम तो जांच कमेटी के बुलाने पर सामने नही आया शिकायत कर्ता

शिकायत पर आरोपों की जांच करने पहुंची टीम तो जांच कमेटी के बुलाने पर सामने नही आया शिकायत कर्ता

-:विज्ञापन:-




ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के हित में बताये ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये कार्य 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

महराजगंज रायबरेली। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विकास कार्यों के फर्जी भुगतान की शिकायत पर आरोपों की जांच करने पहुंची टीम तो जांच कमेटी के बुलाने पर सामने शिकायत कर्ता नही आया। ग्रामीणों ने कहा जो रास्ते कभी नही बने उनको प्रधान ने बनवाया। सिरसोई निवासी शुभम कुमार ने जमुरांवा ग्राम प्रधान के खिलाफ सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अनुराग चौधरी और ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार यादव ने मिलकर स्टील लाइट , रीबोर कार्य, सीमेंटेड बेंच और ह्यूमपाइप जैसे कार्यों के लिए फर्जी भुगतान कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने मामले की जांच एडीओ पंचायत सीताराम को सौंपी। शुक्रवार को जमुरांवा गांव के पंचायत भवन में जांच टीम पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीणों ने शिकायत कर्ता को ही उल्टे हाथों ले लिया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा कई ऐसे विकास कार्य कराए गए जिनको आजतक किसी ने नही कराया। इसके अलावा जांच ने भी कराए गए कई कार्यों की जांच की। जांच टीम ने इस संबंध में शिकायत कर्ता को बुलाया तो। झूठी शिकायत के पोल खुलने से शिकायत कर्ता ने जांच टीम के सामने आने से इनकार कर दिया। एडीओ पंचायत सीताराम ने बताया कि जांच करने टीम गांव में गई थी, जांच की गई है। विकास कार्य मानक के अनुरूप है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सिरसोई निवासी रामकली ने यह खड़ंजा पहले कभी नही लगा था। वर्तमान प्रधान ने हम सबको आने जाने की सहूलियत को देखते हुए निर्माण कराया है। मकरंदपुर जमुरांवा निवासी रामेश्वर का कहना है कि वर्तमान प्रधान लोगों के हित में ने कई ऐसे काम कराए हैं। जिनसे जनता को सीधे सहूलियत मिली है।रामगुलाम के पुरवा निवासी बुधई ने शिकायत पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोगों के हित में खड़ंजा लगाया गया है। जिन विरोधियों को ऐतराज है वह इसी पर डामर डलवा दें। सिरसोई निवासी सुरेश मौर्या ने जांच टीम से कहा कि जब रास्तों पर बड़े बड़े गड्ढे थे तो किसी ने शिकायत नही की, आज रास्ता बन गया है तो लोगों को कमियां नजर आने लगी। वर्तमान प्रधान ने जो काम किया है वह जनता के हित में है।