पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों के पैरोंकार के साथ की गई बैठक

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों के पैरोंकार के साथ की गई बैठक

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त थानो के पैरोंकार, सम्मन सेल तथा मॉनिटरिंग सेल के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में मीटिंग की गई। जिसके अंतर्गत पैरोंकार को लंबित अभियोगों की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं उनकी चार्ज शीट/ एफ० आर को निर्धारित समयावधि के अंदर नियमानुसार माननीय न्यायालय को प्रेषित करने की समीक्षा कर आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र सजा दिलवाने हेतु विधिक कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा महिला संबंधी अपराधों, गैंगस्टर अधिनियम में प्रभावी नियमित पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।