ऊंचाहार में सिद्धार्थ ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऊंचाहार में सिद्धार्थ ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार/रायबरेली: स्थित मदारीगंज में अशोका हॉस्पिटल के तत्वावधान में सिद्धार्थ ग्रामोत्थान सेवा समिति द्वारा एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समिति के पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. पी. मौर्य की जन्म तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के उन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना था, जो महँगे इलाज कराने में असमर्थ हैं।
शिविर में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। विशेषज्ञों की टीम ने लगभग 405 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर में अर्थराइटिस, एक्जिमा, ल्यूकोडरमा, एपिलेप्सी, बच्चेदानी की गांठ, अल्सर, लिकोरिया, माइग्रेन और टॉन्सिलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज किया गया। विशेष रूप से कैंसर जैसी घातक बीमारियों के शुरुआती लक्षणों की भी जाँच की गई।
मरीजों की सुविधा के लिए कैंप स्थल पर ही आँखों की जाँच, ECG और खून की नि:शुल्क जाँच की व्यवस्था उपलब्ध थी। मरीजों का उपचार करने वाली विशेषज्ञ टीम में प्रसिद्ध सर्जन डॉ. एल. एस. मिश्रा (MBBS, MS), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता मौर्य, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष कुमार मौर्य और एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ. ए. के. कुशवाहा शामिल थे। इसके अतिरिक्त डॉ. उत्कर्ष अवस्थी, डॉ. शुभम कुमार और डॉ. श्रीनाथ प्रजापति ने अपनी सेवाएँ दीं।
आयोजकों ने बताया कि समिति ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सफल आयोजन से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिली है।