संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम

-:विज्ञापन:-



सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। गांव से बाहर एक बाग में आम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विदित हो कि बीते शनिवार की रात्रि 8:00 बजे के आसपास गांव के बाहर आम के बाग में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता हुआ मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप गया। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर समोधा गाँव की है। जहां मृतक युवक लक्ष्मीकांत उर्फ मोनू पुत्र राम जियावन उम्र लगभग 25 वर्ष, शाम 7:30 बजे किसी बात से नाराज होकर गांव से बाहर बाग की ओर चला गया।परिजनों द्वारा थोड़ी देर के बाद युवक की खोजबीन की जाने लगी। खोजबीन करते हुए जब परिजन गांव के बाहर पहुंचे, तभी किसी के द्वारा आम के बाग की तरफ युवक के जाने की बात बताई गई। परिजन खोजबीन करते हुए आम के बाग की तरफ पहुंचे, तभी युवक का शव आम के पेड़ में मफलर के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना को देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन शव को नीचे उतारा गया। परंतु तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया है कि सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।