पीड़ित युवक ने आधा दर्जन बाइक सवार दबंगो पर सोने चांदी का बैग छीनकर मारपीट करने का लगाया आरोप

पीड़ित युवक ने आधा दर्जन बाइक सवार दबंगो पर सोने चांदी का बैग छीनकर मारपीट करने का लगाया आरोप

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647


बछरावा रायबरेली। दबंगो ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ से सोने चांदी के बैग को छीन कर फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विदित हो कि बीते शनिवार रात्रि 8:30 बजे के आसपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर एक लूटपाट का मामला सामने आया है।जानकारी प्राप्त हुई महरौरा निवासी युवक संदीप पुत्र पूर्णमासी उम्र 25 वर्ष के घर में अप्रैल में शादी समारोह का आयोजन होना है। जिसके चलते शनिवार की शाम बछरावां बाजार से सोने चांदी की खरीदारी कर वापस अपने घर की ओर जा रहा था। पीड़ित के भाई दीपक के मुताबिक वह सोने चांदी का सामान जिसकी  कीमत लगभग 3 लाख 96 हजार रुपए के आसपास खरीदारी कर वापस अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह अपनी बाइक से सारी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा। पहले से घात लगाकर खड़े हुए दो बाइकों पर छह लोग मौजूद थे। और युवक को रोक कर गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा उसके हाथ से जेवरात से भरे हुए बैग को छीन लिया। युवक की चीख पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक बाइक सवार दबंग मौके से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी पीड़ित के द्वारा अपने परिजनों को दी गई, मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल अवस्था में बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया, परंतु चोट गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।