रायबरेली-निगोहां में चोरों का दुस्साहस: ट्यूबवेल का ईंजन चोरी, पुलिस जांच में जुटी,,,

रायबरेली-निगोहां में चोरों का दुस्साहस: ट्यूबवेल का ईंजन चोरी, पुलिस जांच में जुटी,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली- रात के अंधेरे में दुस्साहसिक चोरों ने खेत में रखा हज़ारों कीमत के ट्यूबवेल का ईंजन पार कर दिया। इस चोरी से पुलिस पेट्रोलिंग की पोल खुल गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।
       मामला कोतवाली क्षेत्र के निगोहां गांव का है। पूरे लोहारन मजरे निगोहा गाँव के रहने वाले रामशरण ने गाँव स्थित खेत में बीती रात पानी लगा रहे थे। रात्रि होने पर उन्होंने ईंजन खेतों में रख दिया और घर चले गए। मंगलवार को जब रामशरण खेत में गए तो उन्हें वहां ईंजन न होने की जानकारी हुई। उनका आरोप है कि मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनका ईंजन चोरी कर लिया है। पीड़ित ने चोरी हुए ईंजन की कीमत 26000 रुपए बताया है। रामशरण और उनके परिवार ने गाँव और आसपास में काफी तलाश किया किन्तु कोई पता नहीं चला तब उन्होंने मंगलवार की शाम कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने की माँग की है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच के बाद। जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।