रायबरेली-लोदीपुर मजरे कंदरावाँ गांव में एक परिवार के लोगों नें पड़ोसी पर मारपीट का लगाया आरोप

रायबरेली-लोदीपुर मजरे कंदरावाँ गांव में एक परिवार के लोगों नें पड़ोसी पर मारपीट का लगाया आरोप

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी

 ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मजरे कंदरावाँ गांव में एक परिवार के पड़ोसी के घर जाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।
अमृतलाल की बेटी पूजा ने बताया कि सोमवार को उनकी मां और पिता पड़ोसी मनोज के यहाँ एक निजी कार्यक्रम में गए थे। इस बात को लेकर गांव की एक महिला और उसके बच्चों ने विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि विपक्षी परिवार ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पूजा ने इसका विरोध किया, तो उसे जमीन पर पटक दिया गया। आरोपियों ने पूजा और उसकी मां को लात-घूंसों से मारा। दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।